गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
कानपुर देहात न्यूज़

निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री वॉल गिराने और मजदूरों पर पथराव का आरोप थाना सिकंदरा क्षेत्र के मिरगांव में निर्माणाधीन मकान को लेकर विवाद

थाना सिकंदरा क्षेत्र के मिरगांव में निर्माणाधीन मकान को लेकर विवाद
kanpur-dehat-news-in-hindi

कानपुर देहात। थाना सिकंदरा क्षेत्र के मिरगांव में निर्माणाधीन मकान को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों पर ईंट-पत्थर फेंकने, नवनिर्मित बाउंड्री वॉल गिराने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत से ईंट-पत्थर फेंकने का वीडियो सामने आया

पीड़ित महिला सलमा निवासी मिरगांव के मुताबिक, मंगलवार को उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी आरिफ और उसके पिता साबिर ने कथित तौर पर छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव के दौरान एक ईंट निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री को लग गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छत से ईंटें फेंके जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।

रात में बाउंड्री वॉल गिराने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 3:30 बजे आरिफ और उसके पिता साबिर ने नवनिर्मित ईंटों की बाउंड्री वॉल गिरा दी। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पीड़िता ने आरोपियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

पानी की टंकी पर चढ़कर किया था विरोध

बताया गया कि कुछ दिन पहले सलमा ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ विरोध जताया था। महिला का आरोप था कि गाटा संख्या 614 को कब्रिस्तान की भूमि बताते हुए उसका निर्माण कार्य रोका जा रहा है। काफी देर चले घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर महिला टंकी से नीचे उतरी थी। इसके बाद उसने बाउंड्री वॉल और पिलर डालकर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया था।

पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।

बाइट : सलमा, पीड़ित महिला

यह भी पढ़ें

जमीनी विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक का सख्त रुख
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*