कानपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कानपुर
🚨 Breaking News | कानपुर

गाजियाबाद में जीडीए का आवंटियों को अल्टिमेटम : 'बकाया जमा करें, नहीं तो खाली करें घर'

कानपुर | 14-Feb-2026 05:31 PM | 547 |
कानपुर
'बकाया जमा करें, नहीं तो खाली करें घर'

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने वर्षों से बकाया भुगतान नहीं करने वाले आवंटियों को सख्त अल्टिमेटम जारी किया है। प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, 2607 लोगों ने जीडीए की संपत्ति लेने के बाद किस्तें या अन्य शुल्क जमा नहीं किए हैं। इन पर कुल 292 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि है।

जीडीए ने स्पष्ट किया है कि बकाया चुकाने के लिए अंतिम बार वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लाने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद भी यदि भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित संपत्तियों का आवंटन रद्द कर घर खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।

दो बार मिल चुकी है राहत
प्राधिकरण पहले ही दो बार ओटीएस स्कीम लागू कर चुका है। इस योजना के तहत भारी ब्याज में छूट देकर लोगों को राहत दी गई थी। करोड़ों रुपये की छूट के बावजूद 2607 आवंटियों ने योजना का लाभ नहीं उठाया। अब 292 करोड़ रुपये का बकाया विकास कार्यों में बाधा बन रहा है और प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति पर असर डाल रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.