कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

सिराथू तहसील के गेट पर रातों-रात बनी 'अज्ञात कब्र' : छावनी में तब्दील हुआ इलाका, प्रशासन में हड़कंप

कौशाम्बी | 08-Jan-2026 11:50 AM | 305 |
कौशाम्बी
छावनी में तब्दील हुआ इलाका, प्रशासन में हड़कंप

कौशाम्बी। जनपद की सिराथू तहसील उस समय छावनी में तब्दील हो गई जब तहसील के मुख्य गेट के सामने एक अज्ञात 'कब्र' नुमा ढांचा बना पाया गया। अराजक तत्वों ने इस ढांचे को पूरी तरह कब्र की शक्ल देकर उस पर 'NT' लिखी दफ्ती लगाई और फूल-मालाएं भी अर्पित की थीं।

​जैसे ही इस बात की खबर जिला प्रशासन को हुई, हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विवादित ढांचे को वहां से हटवाकर स्थिति को संभाला। प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है कि हाल ही में तहसील गेट के पास से हटाए गए अतिक्रमण से नाराज दुकानदारों ने विरोध जताने के लिए यह अनोखा और विवादित तरीका अपनाया है। फिलहाल सिराथू पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है कि इस हरकत के पीछे किसका हाथ है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.