PHM NEWS

कौशाम्बी

प्रकाशित: 27 Oct 2025

📰 ब्रेकिंग | कौशांबी से बड़ी खबर

🌾 आखिर कब चालू होगा साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द धान क्रय केंद्र? — अजय सोनी का सवाल

कौशांबी। समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में अब तक धान क्रय केंद्र न खोले जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाया है।

अजय सोनी का कहना है कि —

“धान बिक्री का सीजन चरम पर है, बावजूद इसके अब तक साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में धान क्रय केंद्र शुरू नहीं किया गया है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।”

किसान नेता अजय सोनी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी कौशांबी अपर जिलाधिकारी, और खाद्य एवं विपणन अधिकारी को कई बार मांगपत्र सौंपकर केंद्र शुरू करने की मांग की थी।

लगातार प्रयासों के बाद विभाग ने धान क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया तो शुरू कर दी, लेकिन अब तक किसानों से धान खरीद प्रारंभ नहीं की गई है।

अजय सोनी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण किसान मजबूर होकर बिचौलियों और व्यापारियों को सस्ते दाम पर धान बेचने को विवश हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही केंद्र चालू नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पर किसान मजबूर होंगे।

📍 स्थान: उदहिन खुर्द, कौशांबी 👨‍🌾 नेता: अजय सोनी (समर्थ किसान पार्टी, जिला पंचायत सदस्य) 🏢 विभाग: सहकारिता विभाग, खाद्य एवं विपणन विभागविभाग