PHM NEWS

कौशाम्बी न्यूज़

प्रकाशित: 29 Oct 2025

कौशांबी: जिले के सय्यद सरांवा स्थित आस्था नर्सिंग होम (Astha Nursing Home) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कूड़ापुर निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी उर्मिला देवी को महज़ बुखार के इलाज के लिए इस निजी अस्पताल में लाए थे, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही और गलत दवा के प्रयोग से महिला की जान गई है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में जबरदस्त हंगामा हुआ और परिजनों ने प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की।

  ⚠️ परिजनों के आरोप

पीड़ित पति राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी को बुखार था, जिसके लिए आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान ही अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उर्मिला देवी की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि “यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इलाज का नतीजा है।” उन्होंने यह भी कहा कि “निजी अस्पताल पैसे के लालच में मरीज़ों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।”

🚨 प्रशासन की कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के पति द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।

🗣️ स्थानीय स्तर पर चर्चा

घट के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में यह सवाल गूंज रहा है कि — क्या निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीज़ों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।