कौशाम्बी न्यूज़
🚨 Breaking News |
कौशाम्बी
कौशाम्बी : कौशाम्बी के भवन्स मेहता महाविद्यालय में सरदार पटेल जयंती पर एकता यात्रा और व्याख्यान
📰 कौशाम्बी: भवन्स मेहता महाविद्यालय में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा और व्याख्यान का आयोजन
कौशाम्बी। जिले के भवन्स मेहता महाविद्यालय, भरवारी में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एकता यात्रा और व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं एकता यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के दौरान शंखनाद और देशभक्ति के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।