कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज़ : भवंस मेहता विद्याश्रम के उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह ‘आल इंडिया प्रिंसिपल मीट’ में हुए सम्मानित

कौशाम्बी | 13-Nov-2025 12:05 PM | 305 |
कौशाम्बी
भवंस मेहता विद्याश्रम के उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह ‘आल इंडिया प्रिंसिपल मीट’ में हुए सम्मानित

भरवारी, कौशाम्बी। भवंस मेहता विद्याश्रम, भरवारी के उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह को भारतीय विद्या भवन द्वारा आयोजित 16वीं 'आल इंडिया प्रिंसिपल मीट' में सम्मानित किया गया है। यह मीट दिनांक 6 नवंबर से 9 नवंबर तक भारतीय विद्या भवन की अमृतसर शाखा (एच.एल. पब्लिक स्कूल) में आयोजित हुई थी। बुधवार को विद्यालय वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भव्य स्वागत और सम्मान

उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह के वापस आने के उपरांत भवंस मेहता विद्याश्रम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलाय्या गंगाराबोयिना ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर स्कूल कॉर्डिनेटर मोहम्मद नसीम और सीनियर शिक्षक अवधेश मिश्रा ने भी माला पहनाकर श्री सिंह का अभिनंदन किया।

टीचिंग करियर का सबसे बढ़िया अनुभव

सम्मानित होने के बाद अपने सम्बोधन में सुधाकर सिंह ने प्रिंसिपल मीट में हुई समस्त गतिविधियों का वर्णन करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने निदेशक संदीप सक्सेना और कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुधाकर सिंह ने कहा कि यह उनके टीचिंग करियर का सबसे बढ़िया अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि इस मीट में भारतीय विद्या भवन, मुंबई से संबंधित पूरे भारत के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को संयुक्त रूप से बुलाया गया था। इस प्रतिष्ठित मंच पर विद्याश्रम भरवारी की तरफ से उनकी उपस्थिति उन्हें गर्व की अनुभूति करा रही थी। उन्होंने इस सम्मान, अनुभव और प्यार को अपनी जिंदगी का सबसे सुखद पल बताया।

उन्होंने प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.