PHM NEWS

फतेहपुर

प्रकाशित: 27 Oct 2025

जहाँगीर नगर गहुरा में दयारे हबीब कांफ्रेंस का 36वां सालाना जलसा, शानदार दीनी महफ़िल आयोजित

📍 स्थान: जहाँगीर नगर गहुरा, कौशांबी, उत्तर प्रदेश

🗓️ तिथि: 26 अक्टूबर 2025

 🧾 पूरी खबर:

कौशांबी के जहाँगीर नगर गहुरा में दयारे हबीब कांफ्रेंस का 36वां सालाना जलसा शानदार ढंग से आयोजित किया गया।

इस दीनी महफ़िल में इस्लाम में अच्छे अख़लाक और सामाजिक जीवन पर गहन तकरीर की गई। वक्ताओं ने बताया कि इंसान को धर्म और जाति देखकर नहीं, बल्कि सभी की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा अख़लाक सभी के साथ अच्छा होना चाहिए, और एक वक्त का खाना कम खाकर, अपने खर्च कम करके भी बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम देना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता रहे:

- मौलाना आसिफ इकबाल साहब झारखंडी

- मुफ़्ती मोहम्मद हनीफ साहब, जिन्होंने शानदार खिताब प्रस्तुत किया।

महफ़िल का संचालन हसन रज़ा साहब ने बेहतरीन तरीके से किया। नात की महफ़िल का जिम्मा एहसान शाकिर साहब ने संभाला, जबकि शरफ़ उद्दीन शरफ़ ने महफ़िल की बाखूबी पेशकश की।

इस आयोजन में शामिल लोगों ने महफ़िल को बहुत ही लाभकारी और प्रेरणादायक बताया।