PHM NEWS

कौशाम्बी न्यूज़

प्रकाशित: 12 Nov 2025

कौशाम्बी। डीएम कौशाम्बी ने भगत का पूरा चौराहा से शाहपुर करारी संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और नियमानुसार पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मार्ग टिकाऊ और सुरक्षित बनाया जा सके।