PHM NEWS

कौशाम्बी

प्रकाशित: 27 Oct 2025

खर्च के पैसे न मिलने पर महिला ने सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मासूम बच्चे को छोड़ कर चली गई ससुराल से

   📍 स्थान: नया गंज मोहल्ला, करारी थाना क्षेत्र, जनपद कौशाम्बी

🗓️ तिथि: 26 अक्टूबर 2025

कौशाम्बी जनपद के करारी थाना क्षेत्र के नया गंज मोहल्ले में रविवार को एक महिला ने सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जानकारी के अनुसार, महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है, और खर्च के पैसे न भेजे जाने से नाराज़ होकर महिला मायके से ससुराल पहुंची और वहाँ झगड़ा करने लगी।

ससुराल वालों से कहासुनी के बाद महिला ने अपने मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़ दिया और वहां से चली गई। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। घटना से मोहल्ले में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।