कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज़ : डीएम ने कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

कौशाम्बी | 08-Nov-2025 09:17 AM | 305 |
कौशाम्बी
डीएम ने कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

कौशाम्बी:डीएम ने की कर-करेत्तर एवं कार्यों की समीक्षा,अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की,डीएम ने राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त वाणिज्यकर को कार्ययोजना बनाकर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत, मण्डी, वन विभाग, खनन, सिंचाई एवं नगर-निकाय की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर उपायुक्त वाणिज्यकर, अधिशासी अभियंता विद्युत एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।डीएम ने तहसीलवार आर.सी. वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी एसडीएम को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी एसडीएम से कहा कि 03 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने लम्बित अंश निर्धारण, लम्बित निर्विवाद वरासत, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना के प्रकरण आदि को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है तो उसे तत्काल हटवाया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाये।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर व एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.