कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज़ : न्यायालय परिसर में संगठित जमानत गिरोह का भंडाफोड़, 25 जमानतदारों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

कौशाम्बी | 05-Nov-2025 09:31 PM | 305 |
कौशाम्बी
न्यायालय परिसर में संगठित जमानत गिरोह का भंडाफोड़, 25 जमानतदारों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट , तालिब सिद्दीकी जिला ब्यूरो चीफ PHM न्यूज़ 

कौशांबी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंझनपुर पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर मंझनपुर में सक्रिय एक संगठित जमानत गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ व्यक्ति आर्थिक लाभ के लिए एक ही खतौनी (भूमि अभिलेख) का बार-बार उपयोग कर अपराधियों की जमानत कराते थे और इस प्रक्रिया में धोखाधड़ी कर अनुचित लाभ कमा रहे थे।

जांच में उजागर हुआ गिरोह का जाल

गहन जांच में यह सामने आया कि कुल 25 अभियुक्त पेशेवर जमानतदार हैं, जो एक ही खतौनी का उपयोग कर बार-बार विभिन्न अभियुक्तों की जमानत कराते रहे।

इन लोगों ने न्यायालय में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर कानून का दुरुपयोग किया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की गंभीर अवमानना हुई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

मंझनपुर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ

मु0अ0स0-366/2025

धारा 229, 233, 237, 246, 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि “कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

मुख्य अभियुक्तों की सूची:

1. बरियार पुत्र शिवमंगल (अमुरा, थाना करारी)

2. हरिलाल पुत्र लुसरू (मीरापुर, थाना करारी)

3. राजेन्द्र पुत्र सोहन (नेतानगर, थाना करारी)

4. कलूटी पत्नी बच्चा (बैशकांटी, थाना करारी)

5. नोखेलाल पुत्र बिदई (मारुफपुर, थाना कोखराज)

6. अमृतलाल पुत्र शंकर (मारुफपुर, थाना कोखराज)

7. कौशर अली पुत्र अब्दुल रसीद (खलीलाबाद, थाना कोखराज)

8. मुस्तफा हुसैन पुत्र अली हुसैन (मारुफपुर, थाना कोखराज)

9. कफील अहमद पुत्र मन्सूर अहमद (कोखराज

10. गुड़िया देवी पत्नी पंचमलाल (हटवा रामपुर मडूकी, थाना मंझनपुर)

11. छट्टीलाल पुत्र रामभवन (कादिराबाद, थाना मंझनपुर

12. राकेश कुमार पुत्र सुन्दरलाल (नेम का पुरा पाता, थाना मंझनपुर)

13. अशोक कुमार पुत्र रोशनलाल (रामपुर बसोहरा, थाना मंझनपुर)

14. श्रीनाथ पुत्र सुन्दरलाल (कोतारी पश्चिम, थाना मंझनपुर)

15. अशोक कुमार पुत्र इन्द्रपाल (कोतारी पश्चिम, थाना मंझनपुर)

16. राजबहादुर पुत्र हरिश्चन्द्र (अमनी लोकीपुर, थाना संदीपनघाट)

17. सियानन्द उर्फ कल्लू पुत्र लालाराम (उजिहिनी आइमा, थाना संदीपनघाट

18. मंगरू पुत्र रामदेव (मौली, थाना चरवा)

19. आशिक अली उर्फ मिया हसन पुत्र इल्लन (चपहुंआ, थाना चरवा)

20. छेडू पुत्र रामदुलारे (मो पुर पइंसा, थाना मोहब्बतपुर पइंसा)

21. सियाराम पुत्र देशराज रैदास (फत्तू का पुरवा, थाना मोहब्बतपुर पइंसा)

22. रामलाल पुत्र शिवपाल (फत्तू का पुरवा, थाना मोहब्बतपुर पइंसा)

23. धर्मराज सिंह पुत्र रामभवन सिंह (उदहिन खुर्द, थाना मोहब्बतपुर पइंसा)

24. धीरेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह (मिर्जापुर जवई, थाना मोहब्बतपुर पइंसा)

25. जोखनलाल पुत्र रामऔतार (रमसहाईपुर, थाना मोहब्बतपुर पइंसा)

निष्कर्ष:

कौशांबी पुलिस की इस कार्रवाई ने न्यायालय परिसर में वर्षों से चल रहे जमानत फर्जीवाड़े के जाल को उजागर कर दिया है। इस कदम से न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता को बनाए रखने की दिशा में एक अहम संदेश गया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.