कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी : मंडी समिति में खुले में भीगा हजारों कुंतल धान, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

कौशाम्बी | 01-Nov-2025 12:16 PM | 305 |
कौशाम्बी
मंडी समिति में खुले में भीगा हजारों कुंतल धान, बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

कौशांबी। जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंझनपुर मुख्यालय स्थित नवीन मंडी ओसा में खुले में रखा किसानों का हजारों कुंतल धान बारिश में भीग गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

किसानों ने बताया कि 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए उन्होंने पहले से ही नामांकन करा दिया था। इसी को लेकर वे दो दिन पहले अपने धान को लेकर नवीन मंडी पहुंचे थे। लेकिन मंडी परिसर में धान के सुरक्षित भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

लगातार दो दिनों की बारिश से मंडी परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया, और किसानों का धान पानी में डूब गया। किसान अब चिंता में हैं कि धान सूखेगा कैसे और खरीद प्रक्रिया में इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

किसानों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते तिरपाल और शेड की व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि हजारों क्विंटल धान को भीगने से बचाया जा सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.