कौशाम्बी न्यूज़
प्रकाशित: 29 Oct 2025
🚨 कौशाम्बीकौशाम्बीकौशाम्बीकौशाम्बी से बड़ी खबर!
पिपरी थाना क्षेत्र के हरदरमऊ के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पासी समाज के जिलाध्यक्ष मन्नीलाल पर कुछ दबंगों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में मन्नीलाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मन्नीलाल किसी कार्य से जा रहे थे तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन पर हमला कर दिया।
राहगीरों को आता देख हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की हैं और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।