कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशांबी में पुलिस परेड का आयोजन, अनुशासन और फिटनेस पर दिया गया विशेष जोर : कौशांबी में पुलिस परेड का आयोजन, अनुशासन और फिटनेस पर दिया गया विशेष जोर

कौशाम्बी | 30-Oct-2025 12:23 AM | 305 |
कौशाम्बी
कौशांबी में पुलिस परेड का आयोजन, अनुशासन और फिटनेस पर दिया गया विशेष जोर

🚔 कौशांबी पुलिस लाइन से अपडेट 🚔

कौशांबी। क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा आज पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर टोलीवार परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने अनुशासन, फिटनेस और टीमवर्क को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के शारीरिक प्रशिक्षण और समन्वय से ही कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ परेड में भाग लिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.