PHM NEWS

कौशाम्बी न्यूज

प्रकाशित: 13 Nov 2025

कौशांबी –कौशांबी ने फिर किया कमाल यूपी पुलिस की तकनीकी रिपोर्ट में जनपद कौशांबी ने पूरे प्रदेश में मारी बाजी, CEIR पोर्टल पर कौशांबी नम्बर-1! 75 जिलों में 71.21 अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान  औरेया जिला रहा सबसे पीछे, मोबाइल रिकवरी में नया रिकॉर्ड! राज्य औसत जहां 32.56 प्रतिशत रहा, वहीं कौशांबी ने बनाया 71.21 का धमाकेदार स्कोर।एसपी राजेश कुमार की नेतृत्व क्षमता का लोहा माना गया, पुलिस की तकनीकी टीम ने प्रदेशभर में रच दिया नया इतिहास।प्रत्येक थाना स्तर पर बनाई गई प्रशिक्षित टीमें, जिन्होंने खोए मोबाइल्स को ढूंढ निकाला बिजली जैसी तेजी से।

तकनीकी शाखा और डेटा मॉनिटरिंग का बेहतरीन समन्वय, जिससे हर शिकायत को मिला सटीक समाधान।राज्य स्तरीय जोन रैंकिंग में भी प्रयागराज जोन तीसरे स्थान पर, जिसमें सबसे बड़ा योगदान रहा कौशांबी पुलिस का! एसपी राजेश कुमार बोले“हर मोबाइल, हर नागरिक की उम्मीद है हमारी प्राथमिकता है विश्वास और तेजी दोनों। कौशांबी पुलिस की मेहनत और टेक्नोलॉजी का संगम, बना पूरे उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा की मिसाल।  जनता खुश, पुलिस गर्वित कौशांबी बना यूपी का मोबाइल रिकवरी चैंपियन।।