PHM NEWS

दीपावली से पहले कौशाम्बी पुलिस अलर्ट! SP राजेश कुमार ने मंझनपुर में किया पैदल गश्त

प्रकाशित: 18 Oct 2025

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कौशाम्बी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मंझनपुर में पैदल गश्त

​कौशाम्बी। आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों, विशेष रूप से धनतेरस, दीपावली और भाई दूज के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह मंझनपुर और थाना मंझनपुर पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में पैदल गश्त की। ​सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से यह गश्त कस्बा मंझनपुर के बाजारों, मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर की गई। ​पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखें, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करें और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करें। 

​पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों और आमजन से अपील की कि वे इन त्यौहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। ​इस पहल का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।