कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी : कौशांबी में पारिवारिक विवाद बना बवाल, ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी का आरोप

कौशाम्बी | 27-Oct-2025 03:30 PM | 305 |
कौशाम्बी
कौशांबी में पारिवारिक विवाद बना बवाल, ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी का आरोप

📰 ससुराल पक्ष पर युवक ने लगाया हमला और लूटपाट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 

कौशांबी। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का मामला मारपीट और लूटपाट में बदल गया। स्थानीय निवासी सुनील कुमार नाम के युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित सुनील कुमार का कहना है कि विवाद के दौरान ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की, बाइक छीन ली और उसकी पत्नी अपने जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में सैनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सुनील के अनुसार, कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते वह ससुराल गया था, जहां कहासुनी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर वह दोबारा वहां आया तो जान से मार देंगे।

मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता और ससुराल पक्ष दोनों के बीच आपसी विवाद और मारपीट की घटना हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 थाना प्रभारी सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.