कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी में सरदार पटेल जयंती पर : डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी | 01-Nov-2025 12:23 PM | 305 |
कौशाम्बी
डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

📰 कौशाम्बी: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर डीएम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी। जिले में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सयारा गेस्ट हाउस से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। यह पदयात्रा लगभग 8 किलोमीटर तक निकाली गई।

इस पदयात्रा में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र कुमार फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शांति देवी कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में नागरिक, महिला मंगल दल, प्रांतीय रक्षक दल के सदस्य एवं बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

पदयात्रा के उपरांत सयारा गेस्ट हाउस में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साथ ही सभी को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ भी दिलाई गई।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.