कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

मिशन शक्ति फेज-5 अभियान: महेवाघाट पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया, साइबर अपराध पर दी जानकारी : महेवाघाट पुलिस ने महिलाओं को सशक्त बनाने का चलाया अभियान

कौशाम्बी | 26-Oct-2025 02:27 PM | 305 |
कौशाम्बी
महेवाघाट पुलिस ने महिलाओं को  सशक्त बनाने का चलाया अभियान

🚔 मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महेवाघाट पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

कौशाम्बी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना महेवाघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाए और यह बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से हेल्पलाइन नंबर उपयोग किए जा सकते हैं।

- महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

साइबर अपराध ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा पर विस्तार से बताया गया।

- हेल्पलाइन नंबर — 📞 1090 (महिला हेल्पलाइन) 📞 112 (आपातकालीन सेवा) 📞 181 (महिला सहायता) आदिकिसी के बारे मे  साझाया गया

इस दौरान पुलिस टीम ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है।

📸 अभियान की झलक:

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जनसंवाद किया और लोगों से महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा में सहयोग की अपील की।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.