PHM NEWS

फतेहपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई

प्रकाशित: 01 Nov 2025

फतेहपुर में मंत्री राकेश सचान ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, स्वयं भी हुए शामिल

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शुक्रवार को जनपद फतेहपुर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की।

इसके उपरांत मंत्री राकेश सचान ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “रन फॉर यूनिटी” पदयात्रा का पटेल नगर चौराहा से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

मंत्री सचान स्वयं भी पदयात्रा में सम्मिलित हुए और एकता, अखंडता एवं राष्ट्रनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया, आज हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक मौजूद रहे। पूरा वातावरण देशभक्ति और “एकता अमर रहे” के नारों से गूंज उठा।