PHM NEWS

एसएजीएम कॉन्वेंट स्कूल में ‘दीपोत्सव’ की अनूठी छटा — 2100 मिट्टी के दीयों से जगमगाया परिसर

प्रकाशित: 20 Oct 2025

*स्कूल में 'दीपोत्सव' की अनूठी छटा 2100 मिट्टी की दीयों से जगमगाया परिसर, स्वदेशी और भाईचारे का दिया संदेश*

*कड़ा कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के गनपा स्थित एसएजीएम कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली के पावन पर्व पर एक अत्यंत मनमोहक दीपोत्सव' का आयोजन किया गया,जिसने पूरे क्षेत्र में स्वदेशी अपनाने और आपसी भाईचारे का शानदार संदेश दिया।स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मिलकर 2100 देसी दीये जलाकर विद्यालय परिसर को चारों ओर से दूधिया रोशनी से जगमग कर दिया। इन मिट्टी के दीयों का उपयोग करके, बच्चों ने देशवासियों को 'स्वदेशी अपनाओ' का सशक्त संदेश दिया। यह अद्भुत नजारा किसी मंदिर की भव्य सजावट से कम नहीं लग रहा था।

इस दीप उत्सव में सैनी थाना के तैनात कांस्टेबल और दीवान भी शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके इस प्रयास की सराहना की पुलिसकर्मियों की उपस्थिति ने बच्चों के मनोबल को और भी ऊंचा कर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि सभी देशवासियों को स्वदेशी कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीयों का ही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल बच्चों को अपनी संस्कृति और देश के प्रति प्रेम सिखाती है।

विद्यालय के प्रबंधक जवाहरलाल कुशवाहा ने 'दीपोत्सव' को लेकर कहा,बच्चों ने विद्यालय को एक मंदिर के रूप में सजाकर यह सिद्ध किया है कि त्योहार हमारी आस्था और एकता का प्रतीक हैं। दीपावली के इस शुभ अवसर पर उन्होंने प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश लोगों तक पहुंचाया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।एसएजीएम कॉन्वेंट स्कूल की इस अनूठी पहल ने न केवल दीपावली के उल्लास को बढ़ाया, बल्कि समाज को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा भी दी।इस कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रधानाचार्या रामअवतार सुशील , रंजीत कमर राहुल पांडे आंचल,वर्षा चाहत,गौसिया पूनम काजल, बिना , खुशी प्रियंका प्रिया अध्यापक अध्यापिका स्कूल परिसर में मौजूद रहे