कौशाम्बी न्यूज़
प्रकाशित: 12 Nov 2025
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान आमजन अपनी विभिन्न शिकायतों और समस्याओं के साथ उपस्थित हुए। एसपी राजेश कुमार ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, विधिवत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से किया जाए ताकि जनता को न्याय मिल सके।