कौशाम्बी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कौशाम्बी
🚨 Breaking News | कौशाम्बी

कौशाम्बी न्यूज़ : उदहिन खुर्द साधन सहकारी समिति में डीएपी वितरण शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

कौशाम्बी | 13-Nov-2025 12:00 AM | 305 |
कौशाम्बी
उदहिन खुर्द साधन सहकारी समिति में डीएपी वितरण शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत

उदहिन खुर्द साधन सहकारी समिति में डीएपी वितरण शुरू, किसानों को मिली राहत

कौशांबी। लंबे समय से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द को जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के प्रयासों से मंगलवार, 11 नवंबर को फिर से खोल दिया गया। समिति के खुलने के साथ ही क्षेत्र के किसानों को डीएपी (DAP) खाद का समुचित वितरण शुरू हो गया है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है।

पिछले काफी समय से उदहिन खुर्द की यह सहकारी समिति बंद और वीरान पड़ी थी, जिसके कारण किसानों को डीएपी खाद के लिए भटकना पड़ रहा था। फसलों की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीएपी की अनुपलब्धता से किसान चिंतित थे।

जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों से बात कर समिति को पुनः सक्रिय कराने का प्रयास किया। उनके अथक प्रयास से आज समिति से क्षेत्रीय किसानों को मांग के अनुसार डीएपी का वितरण किया गया।

इस मौके पर अजय सोनी ने किसानों से कहा कि उनकी हर समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक शेर भी कहा:

> रहने दे मुझको अपने कदमों की खाक बनकर,

जो नही तुझे गंवारा, मुझे खाक में मिला दे.…

 

किसानों ने अजय सोनी के इस कदम की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब उन्हें खाद और बीज जैसी अन्य महत्वपूर्ण कृषि सामग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.