PHM NEWS

खंजनपुर में मुस्लिम परिवार पर दबंगों का हमला, पलायन की चेतावनी

प्रकाशित: 30 Oct 2025

थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर में सोमवार, 28 अक्टूबर 2025 को यदुवंशी समुदाय से जुड़े आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने गाँव के इकलौते मुस्लिम परिवार पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता शहाना परवीन ने बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर और उनके वृद्ध माता-पिता पर अस्त्रों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी बाँकेगंज भेजा गया, जहाँ से चिकित्सकों ने तीनों को हालत नाज़ुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पत्थर विवाद बना हमले की वजहशहाना परवीन ने बताया कि दो दिन पहले, 26 अक्टूबर को उसने पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र दिया था जिसमें उसके घर के सामने कई वर्षों से पड़े पत्थर को लेकर विवाद की जानकारी दी थी, मगर पुलिस की निष्क्रियता से हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए। चार नामजद और तीन अज्ञात हमलावरों ने 28 अक्टूबर को हमला कर दिया।पुलिस और पीड़िता के दावे में विरोधाभासथानाध्यक्ष मैलानी बृजेश कुमार मौर्या ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं शहाना परवीन का कहना है कि उसने सात हमलावरों के नाम बताए थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए उसके परिवार के कुछ सदस्यों पर क्रॉस केस दर्ज किया है। हालांकि कुकरा पुलिस का दावा है कि पीड़ित पक्ष पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।पलायन और आत्मदाह की चेतावनीहमले से भयभीत शहाना परवीन ने एक वायरल वीडियो में कहा कि अगर उसे मैलानी पुलिस से न्याय नहीं मिला, तो वह गाँव से पलायन कर आत्मदाह कर लेगी। उसने बताया कि पूरा खंजनपुर गाँव यदुवंशी समुदाय का है और उसका परिवार वहाँ का एकमात्र मुस्लिम परिवार है। घटना के बाद परिवार गहरे भय और असुरक्षा में जी रहा है।