लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

थाना खीरी की पुलिसिया कार्यवाही से निष्पक्ष खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों में रोष : मटन विवाद में रुखसार अहमद पर हमला, घायल अवस्था में भागकर बचाई जान

लखीमपुर खीरी | 17-Sep-2025 07:03 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
मटन विवाद में रुखसार अहमद पर हमला, घायल अवस्था में भागकर बचाई जान

ओयल खीरी।
कस्बा ओयल थाना खीरी के ओयल बस स्टॉप के पीछे मटन खरीदने गए रुखसार पुत्र स्वर्गीय मोहर्रम अली पर दबंगों ने हमला कर दिया। रुखसार ने बीमार और संक्रमित बकरी का मटन लेने से मना कर दिया, जिससे चांद मियां पुत्र रसीद, समीद पुत्र छोटन्ने और पप्पू पुत्र छोटन्ने ने मिलकर उस पर बेरहमी से लात-घूंसों से हमला किया।

स्थिति और बिगड़ गई जब समीद कुरैशी ने मटन काटने की लोहे की छुरी से रुखसार के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुखसार किसी तरह जान बचाकर पत्रकार पप्पू कुरैशी की दुकान तक पहुंचा और आपबीती सुनाई।

पत्रकार पप्पू कुरैशी ने घटना की बाइट लेकर सच्चाई पर आधारित खबर चलाई। इस खबर से हमलावर बौखला गए और पप्पू कुरैशी को भी झूठे आरोपों में फंसा दिया।

आरोप है कि कुछ कथित पत्रकारों ने हमलावरों से साठगांठ करके पप्पू कुरैशी के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाईं, जिससे उनकी छवि धूमिल हो।

पत्रकारों का कहना है कि अगर दबंगों की सच्चाई उजागर करना अपराध है, तो चौथा स्तंभ अपना दायित्व कैसे निभाएगा? इस पूरी घटना ने ईमानदार पत्रकारों में रोष और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.