जनपद लखीमपुर खीरी के बिजुआ में बाढ़ पीड़ितों को 445 CSR स्पेशल किट का वितरण
लखीमपुर खीरी।
बिजुआ ब्लॉक में बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुवार को एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर कॉरपोरेट सेक्टर, उद्यमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 445 CSR स्पेशल किट तैयार कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी गईं।
लाखों रुपये की लागत से तैयार इन किटों में मच्छरदानी, छाता, बैटरी और टॉर्च, सेनेटरी पैड और 2 लीटर का थर्मस शामिल है। प्रत्येक किट की अनुमानित कीमत लगभग 900 रुपये है। यह सहायता सरकारी राहत और मुआवजे के अतिरिक्त दी गई है।
प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों को मिली मददडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपदा की हर स्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस सोच के तहत, बाढ़ प्रभावित पांच तहसीलों में निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्राथमिकता पर किट दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगीब्लॉक बिजुआ परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचन्द, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार ताहिर परवेज, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, महामंत्री आदित्य मोहन शुक्ल और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
सफल वितरण के साथ CSR पहल बनी मिसालएसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि चिन्हित लाभार्थियों को लेखपालों की मदद से सफलतापूर्वक किट वितरित की गईं। पिछले साल भी इसी तरह मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खीरी जिले में CSR स्पेशल किट बांटी गई थीं। यह पहल जनभागीदारी और प्रशासन के सहयोग से प्रदेश में आपदा प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।