PHM NEWS

गोला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 12 Sep 2025

गोला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह के निर्देशन में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुहैल उर्फ काली (27 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम भुडवारा थाना गोला खीरी तथा नफीस (39 वर्ष) पुत्र फिद्दा निवासी ग्राम भुडवारा थाना गोला खीरी के रूप में हुई है। दोनों को 11 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:10 बजे ग्राम भुडवारा के पीछे तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार यह गैंग आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए गठित होकर गौकशी जैसे अपराधों में लिप्त था। दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। सुहैल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नफीस के खिलाफ आठ गंभीर मुकदमे पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र, कांस्टेबल राजीव कुमार यादव, अनुज सागर, अवनीश कुमार और ओम असीम यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।