गोला के भैठिया गांव में मां दुर्गा जागरण का शुभारंभ, डॉक्टर कौशल वर्मा रहे मुख्य अतिथि
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी:
नवरात्रि की भक्ति और उल्लास के बीच गोला क्षेत्र के ग्राम भैठिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मां दुर्गा देवी जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा ने पूजन अर्चन के उपरांत फीता काटकर जागरण का शुभारंभ किया।
डॉ. कौशल वर्मा ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सर्व समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि, वैभव और शक्ति की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत करता है।
भव्य पंडाल आकर्षक सजावट और दिव्य वातावरण के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें धार्मिक प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर संतराम वर्मा, हरदयाल वर्मा, केके वर्मा, द्वारिका प्रसाद वर्मा, अनुज सिंह, प्रभात बाजपेई रुद्र, गोपाल गुप्ता, ज्ञानचंद वर्मा, अभिषेक वर्मा, सुमित, जगदीश वर्मा, अरविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।