लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

बांकेगंज राधा कृष्ण मंदिर में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से संपन्न : अग्रवाल समाज ने मिलकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लखीमपुर खीरी | 25-Sep-2025 10:13 PM | 263 |
लखीमपुर खीरी
अग्रवाल समाज ने मिलकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लखीमपुर खीरी।
बांकेगंज कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर में महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बांकेगंज अग्रवाल सभा की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से अग्रवाल समाज के स्त्री-पुरुष शामिल हुए।

इस अवसर पर लखीमपुर से आई कीर्तन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने महाराज अग्रसेन के जीवन आदर्श और त्यागपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराज अग्रसेन का प्रमुख उद्देश्य था – गरीब और असहाय वर्ग को समाज में समान अवसर दिलाना और समर्थ लोगों को सहयोग हेतु प्रेरित करना।

सभा के दौरान यह विचार भी रखा गया कि समाज के लोग आगे चलकर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में रामेश्वर दयाल, विनोद गोयल, महावीर प्रसाद जिंदल, गोविंद राम, नेतराम गोयल, सतीश गोयल, राजीव गोयल, बजरंग अग्रवाल, जानकी प्रसाद, श्याम लाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में विनोद गोयल ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.