लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

समाजसेवी के प्रयास से पूरी हुई जल समस्या, ग्रामीणों ने जताया आभार : भक्तों और ग्रामवासियों ने कुमार गौरव शुक्ल के प्रयासों को सराहा

लखीमपुर खीरी | 19-Sep-2025 09:10 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
भक्तों और ग्रामवासियों ने कुमार गौरव शुक्ल के प्रयासों को सराहा

बिजुआ, लखीमपुर खीरी।

जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड बिजुआ स्थित पड़रिया तुला के श्री बालाजी पावन धाम में पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा वॉटर प्यूरीफायर सिस्टम अब मरम्मत के बाद फिर से चालू हो गया है। गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को इसकी तकनीकी दिक्कतें दूर कर दी गईं, जिसके बाद मंदिर आने वाले भक्तों और ग्रामवासियों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध होना शुरू हो गया है।

मरम्मत कार्य समाजसेवी कुमार गौरव शुक्ल द्वारा की गई शिकायत (संदर्भ संख्या 40015325042058) के बाद संपन्न हुआ। इस क्रम में अवर अभियंता ने शिकायतकर्ता के छोटे भाई प्रखर शुक्ला की उपस्थिति में निरीक्षण किया और प्यूरीफायर की खराबी दूर कर दी।

हालांकि, अधिकारियों ने मंदिर समिति को सलाह दी है कि टैंक और कूलर की सफाई करवाई जाए, ताकि लंबे समय से बंद पड़ी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और उपयोगी हो सके।

मरम्मत के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त किया। सभी ने समाजसेवी कुमार गौरव शुक्ल के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया और इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.