लखीमपुर खीरी: थाना हैदराबाद पुलिस ने फूलपुर से दो अभियुक्तों को दबोचा
लखीमपुर खीरी।
पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम फूलपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
सेवालाल पुत्र रामदुलारे (उम्र 30 वर्ष)
नीरज पुत्र रामदुलारे (उम्र 21 वर्ष)
शामिल हैं, जो ग्राम फूलपुर नगरासलेमपुर थाना हैदराबाद, जिला खीरी के निवासी बताए गए।
इन पर आपसी कहा-सुनी के मामले में गंभीर धाराओं 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। दोनों अभियुक्तों को आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गोला के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमव0उ0नि0 संतपाल सिंह राठौर, थाना हैदराबाद, जिला खीरी
का0 नीरज कुमार, थाना हैदराबाद, जिला खीरी
यह कार्रवाई अपराध पर रोक लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।