लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

गोला गोकर्णनाथ: सड़क दुर्घटनाओं से मवेशियों की मौतों को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन : गोला गोकर्णनाथ में सड़क दुर्घटनाओं से मवेशियों की मौत, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी | 11-Sep-2025 01:28 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
गोला गोकर्णनाथ में सड़क दुर्घटनाओं से मवेशियों की मौत, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ: सड़क दुर्घटनाओं से मवेशियों की मौतों को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से मवेशियों की मौत और घायल होने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोला नगर और कस्बा संसारपुर से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण बड़े वाहन तेज गति से गुजरते हैं। इस वजह से छुट्टा घूम रहे मवेशी अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों में कई मवेशियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हुए हैं।

जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा ने कहा कि गोला नगर में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में घायल हुए मवेशियों का उपचार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उप जिलाधिकारी के सहयोग से कराया गया और उन्हें गौशाला भेजा गया।

जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने सुझाव दिया कि छुट्टा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी जाएं। इससे रात में वाहन की हेडलाइट पड़ते ही बेल्ट चमकने लगेगी और वाहन चालक सावधानी बरत सकेंगे। इससे न केवल मवेशियों की जान बचेगी बल्कि सड़क पर चल रहे लोग और वाहन भी सुरक्षित रहेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, विक्रम सिंह, अंकित सिंह, विनोद यादव, मालता प्रसाद, मिथुन, सोनू बजरंगी, सौरभ राज, गणेशराम, मयंक यादव, अंशुल, जसपाल, राहुल चौहान, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे और नगर की प्रमुख सड़कों पर तुरंत प्रभाव से स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और छुट्टा मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। यदि समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय बजरंग दल बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.