लखीमपुर खीरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखीमपुर खीरी

तान्या पटेल ने NEET 2025 पास कर डॉक्टर बनने का सपना किया पूरा : कवि मुनेंद्र प्रताप वर्मा मंजुल की पुत्री तान्या ने किया परिवार का नाम रोशन

लखीमपुर खीरी | 01-Oct-2025 06:44 AM | 263 |
लखीमपुर खीरी
कवि मुनेंद्र प्रताप वर्मा मंजुल की पुत्री तान्या ने किया परिवार का नाम रोशन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर): नगर की बेटी तान्या पटेल ने अपनी मेहनत और लगन से NEET 2025 परीक्षा पास कर सरकारी सीट पर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

तान्या, कवि मुनेंद्र प्रताप वर्मा मंजुल की पुत्री हैं। सफलता की इस घड़ी में परिवार और समाज के कई गणमान्य लोग उनके घर पहुँचे और फूल-मालाओं एवं मिठाई के साथ उनका सम्मान किया। बधाई देने वालों में डॉक्टर सुमेघा पटेल (कुम्भी द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी), समाजसेवी व व्यापारी नेता अशोक कनौजिया, डॉक्टर अरुण शर्मा, डॉक्टर राम लखन कश्यप और कवि सुधीर अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

तान्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बाबा सेवानिवृत्ति प्रवक्ता खूब लाल वर्मा की प्रेरणा, पिता-माता संजय कुमारी, बहन सौम्या पटेल (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), भाई व्योमेश पटेल और अभिलेख पटेल के सहयोग को दिया।

उन्होंने कहा कि—

“मेहनत और लगन से किए गए प्रयास से मंजिल अवश्य मिलती है। मेरा जीवन मिशन मानवता की सेवा होगा।”

तान्या की इस कामयाबी पर पूरे शहर और जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.