व्यापारी राजू सक्सेना को श्रद्धांजलि: गोला में व्यापार मंडल ने दो मिनट का रखा मौन
प्रकाशित: 18 Sep 2025
गोला गोकरणनाथ, खीरी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोला की ओर से नगर के वरिष्ठ व्यापारी राजू सक्सेना के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व नगर के प्रमुख व्यापारियों ने इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अफरोज खान, अमित त्रिपाठी, जिला महासचिव दुर्गेश सोनी समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राजू सक्सेना मिलनसार व समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
व्यापारी समाज में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।