PHM NEWS

कहमारा में होगी पंज़ा कुश्ती प्रतियोगिता

प्रकाशित: 31 Dec 2025

शाहजहांपुर जनपद के ग्राम कहमारा, पुवायां में आगामी 03 जनवरी 2026 को पंज़ा कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का नाम “Mr. Shahjahanpur Session-1” रखा गया है, जिसमें जिले व आसपास के प्रतिभागी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल चार वर्ग रखे गए हैं—

0 से 50 किलोग्राम, 50 से 55 किलोग्राम, 55 से 60 किलोग्राम और 60 किलोग्राम से अधिक (ओपन कैटेगरी)।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ट्रॉफी, मेडल और 1100 रुपये नकद,

द्वितीय स्थान पर ट्रॉफी, मेडल और 700 रुपये नकद,

जबकि तृतीय स्थान पर ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े नियमों के अनुसार प्रत्येक कैटेगरी में न्यूनतम 10 एंट्री पूरी होने के बाद मुकाबले शुरू कराए जाएंगे। खिलाड़ियों का वजन सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कराया जाएगा। रेफरी का निर्णय अंतिम माना जाएगा और एंट्री शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कुलदीप, कपिल, सीनू और अमन कश्यप सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।