शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

नेहा सिंह राठौर के शाहजहांपुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत : पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह की बेटी नेहा सिंह राठौर को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री

शाहजहाँपुर | 11-Oct-2026 08:45 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह की बेटी नेहा सिंह राठौर को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार शाहजहांपुर पहुंचीं नेहा सिंह राठौर, जगह-जगह हुआ स्वागत

पूर्व विधायक देवेन्द्र पाल सिंह  की बेटी नेहा सिंह राठौर का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से भी लिया आशीर्वाद

शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल सिंह की बेटी नेहा सिंह राठौर का पहली बार जनपद आगमन हुआ। उनके आगमन पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा सेहरामऊ सहित विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम के बाद नेहा सिंह राठौर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नेहा सिंह राठौर को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने आशा जताई कि वह महिला मोर्चा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.