शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

मेडिकल कॉलेज में बाढ़ प्रबंधन को लेकर अलर्ट, 10 एम्बुलेंस रेडी टू मूव : हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए 10 एम्बुलेंस को आपातकालीन के रखा गया है

शाहजहाँपुर | 06-Sep-2025 11:02 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए 10 एम्बुलेंस को आपातकालीन के रखा गया है

शाहजहांपुर।
लगातार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आपातकालीन तैयारियां तेज कर दी हैं। हालात बिगड़ने की स्थिति में मरीजों की सुरक्षा के लिए 10 एंबुलेंस को हमेशा तैयार रखने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में बाढ़ प्रबंधन को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. ओमेंद्र राठौर मौजूद रहे। बैठक में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जैसे ही कॉलेज परिसर में पानी भरने की स्थिति बनेगी, मरीजों को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज, भावलखेड़ा और तिलहर के अस्पतालों में सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दवाओं और आवश्यक उपकरणों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.