PHM NEWS

जिला बदर अपराधी को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 17 Sep 2025

शाहजहाँपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे रामपुर अन्डरपास के किनारे  सर्विस लाइन के पास से घसा कल्यानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बड़ी पुलिया के पास थाना गढ़िया रंगीन। 

जिला बदर अपराधी धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक गढ़िया रंगीन की टीम ने घसा कल्याणपुर निवासी धर्मवीर पुत्र खुमान सिंह को धर दबोचा।धर्मवीर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर अब तक 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं 

इसके खिलाफ थाना गढ़िया रंगीन में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।