शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

खेत में खून से सना मिला 22 वर्षीय युवती का शव : प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका से उठा सनसनी

शाहजहाँपुर | 26-Nov-2025 08:45 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका से उठा सनसनी

शाहजहांपुर। जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के इटौरा गौंटिया गांव के बाहर मंगलवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवती का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, युवती का किसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका परिजन विरोध करते थे। पुलिस भी घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान मैना देवी (22) निवासी इटौरा गोटिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हो रही है।अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.