शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर | 30-May-2026 08:57 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

​48 घंटे से 'ब्लैकआउट' पर सो रहा बिजली विभाग: मिल्किया में त्राहि-त्राहि, आंदोलन की राह पर ग्रामीण

​शाहजहांपुर (थाना कांट)। सरकारें भले ही 24 घंटे बिजली देने के बड़े-बड़े दावे कर रही हों, लेकिन थाना कांट क्षेत्र के ग्राम मिल्किया में जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। गांव में पिछले 48 घंटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे पूरा गांव 'ब्लैकआउट' की स्थिति में है। भीषण और झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे बुरा हाल पेयजल व्यवस्था का है, जहां बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की इस घोर लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

​दावों की खुली पोल, शिकायतों पर कुंभकर्णी नींद में अधिकारी

​ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से वे लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं। टोल-फ्री नंबरों से लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में बैठकर जनता की तकलीफों से आंखें मूंदे हुए हैं और समस्या का समाधान तो दूर, कोई स्पष्ट जवाब देने को भी तैयार नहीं हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.