शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर | 17-May-2026 06:37 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
बीते दिनों  ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि मौत बनकर दौड़ रहीं ये ट्रालियां थाना परिसर के सामने से बेखौफ गुजरती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई और मिलीभगत के चलते ओवरलोडिंग का खेल खुलेआम चल रहा है।
बीते दिनों  ललित  पुत्र रामनिवास  ग्राम खिजरपुर क  ओवरलोड ट्रॉली से दबकर दर्दनाक मौत हो गईथी। हादसे के बाद कुछ दिन तक कार्रवाई का दिखावा हुआ, लेकिन अब फिर वही हालात बन गए हैं। दिन-रात सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक भरी ट्रालियां दौड़ रही हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे प्रशासन की होगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.