शाहजहाँपुर न्यूज़
🚨 Breaking News |
शाहजहाँपुर
नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में खड़ी फ़िसल पुत् ईशा क गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी, मिट्टी और हरे पेड़ों की डालियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।