शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

आरटीई घोटाले का आरोप, बच्चों ने बीएसए ऑफिस पर की भूख हड़ताल : इंस्पेक्टर के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

शाहजहाँपुर | 17-Sep-2025 11:55 PM | 253 |
शाहजहाँपुर
इंस्पेक्टर के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

शाहजहांपुर। आरटीई योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलान क्षेत्र के कुछ स्कूली बच्चों ने बीएसए ऑफिस के गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक बच्चे बिना कुछ खाए-पिए धरने पर बैठे रहे। देर रात सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर बच्चों को धरने से उठाया। अभिभावक कमलेश ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल प्रशासन ने आधार कार्ड में हेराफेरी कर आरटीई के तहत आने वाली राशि अपने खाते में मंगवा ली। बच्चों का दाखिला बैक डेट में दिखाया गया और बाद में उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया गया। 

अब दूसरे स्कूल में भी दाखिला नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत बीएसए समेत कई अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन जांच के नाम पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नाराज अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। देर रात पहुंचे सदर थाना प्रभारी ने बच्चों और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि बुधवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कराकर समाधान कराया जाएगा। इसके बाद भूख हड़ताल समाप्त हुई।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.