PHM NEWS

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी

प्रकाशित: 27 Feb 2026

शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र के नागला बनवारी उर्फ नवादा गांव में बीते गुरुवार की रात चोरों ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को काटकर उसका तेल चोरी कर लिया। सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचकर लोगों ने देखा कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त पड़ा है और तेल पूरी तरह निकाला जा चुका है। सूचना पर बिजली विभाग और पुलिस टीम पहुंची तथा जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।