शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिर्राज जाटव गिरफ्तार : शिवपुरी पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी, गोपालपुर में मिली सफलता

शिवपुरी | 07-Oct-2025 06:33 AM | 132 |
शिवपुरी
शिवपुरी पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी, गोपालपुर में मिली सफलता

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिर्राज जाटव गिरफ्तार

शिवपुरी, 06 अक्टूबर 2025।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना गोपालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना गोपालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोपालपुर में नंदू धाकड़ के खेत के पास आरोपी के घर के पीछे दबिश देकर गिर्राज जाटव पुत्र रामहेत जाटव (उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गोपालपुर, जिला शिवपुरी) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा (315 बोर) बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद यादव, सहायक उप निरीक्षक श्यामलाल खरगे, आरक्षक राहुल जाट, आरक्षक दधिराम, एवं चालक दिलीप ओझा की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी (पोहरी) श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.