शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

अमोला पुलिस ने 40 पेटी अवैध देशी शराब व बलेनो कार सहित ₹8.50 लाख का माल जब्त : दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी | 04-Sep-2025 08:05 AM | 132 |
शिवपुरी
दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब, गांजा एवं स्मैक विक्रेताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अमोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी अमोला उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने 40 पेटी अवैध देशी शराब और एक बलेनो कार सहित कुल 8.50 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 सितंबर 2025 की रात्रि में थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर छान रोड से गुजर रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने छान रोड पर दबिश देकर आरोपी मनोज लखेरा पुत्र लक्ष्मण प्रसाद लखेरा निवासी दौलतगंज राजा बक्सर का गेट कोतवाली लश्कर जिला ग्वालियर और बिजेन्द्र सिंह चौहान पुत्र राजा सिंह चौहान निवासी जडेरुआ बंधा सिटी महाराजापुरा ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 पेटी देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई, तथा एक बलेनो कार जिसकी कीमत 6.50 लाख रुपये है, जब्त की। इस तरह कुल 8.50 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 219/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दिनांक 3 सितंबर को माननीय न्यायालय करैरा, जिला शिवपुरी में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमोला उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता के साथ सउनि वासुदेव प्रसाद, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. हीरेन्द्र सिंह, आर. हिम्मत सिंह, आर. अतर सिंह, आर. महेश, आर. संतोष पाठक, आर. कुलदीप एवं आर. नीतन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.