Infinite Academy शिवपुरी का शानदार रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शिवपुरी जिले की Infinite Academy के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया है।
एकेडमी की छात्रा सलोनी चिडार, पिता कन्हैया चिडार, ने 487/500 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं उनके भाई ने भी 466/500 अंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया।
इसी क्रम में एक अन्य छात्रा चित्ररेखा बैरागी ने 464/500 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था के अन्य कई विद्यार्थियों ने भी इस वर्ष अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, जिससे एकेडमी का समग्र परिणाम सराहनीय रहा।
कोचिंग संचालक श्री सतीश कुशवाह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि,
“हम अपने विद्यार्थियों पर विश्वास रखते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करते हैं। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”