शिवपुरी न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शिवपुरी
🚨 Breaking News | शिवपुरी

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर : Resolve cm helpline

शिवपुरी | 07-Oct-2025 06:40 AM | 132 |
शिवपुरी
Resolve cm helpline

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

शिवपुरी, 06 अक्टूबर 2025। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता, एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने उन विभागों के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जहां सीएम हेल्पलाइन प्रकरण अधिक लंबित हैं, कि वे स्वयं मॉनिटरिंग कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने खाद्य शाखा एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को पीडीएस उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाने, नान के साथ समन्वय स्थापित कर मैपिंग और भुगतान संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि देरी के कारण यदि वितरण या भुगतान प्रभावित हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कर्मयोगी–IGOT पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने और पीएम किसान सम्मान निधि योजना, संबल योजना, प्रसूता भुगतान तथा आयुष्मान कार्ड आवेदनों के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.