सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी : भगवा ध्वज, भजनों और जयकारों के साथ घर-घर दिया जा रहा सम्मेलन का आमंत्रण

सीकर | 06-Feb-2026 03:32 PM | 385 |
सीकर
भगवा ध्वज, भजनों और जयकारों के साथ घर-घर दिया जा रहा सम्मेलन का आमंत्रण

फतेहपुर/सीकर. कस्बे में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण के उद्देश्य से दूसरे दिन भी भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

नरेन्द्र पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू सम्मेलन के प्रचार हेतु चार दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को प्रातः 6 बजे श्याम बाबा के मंदिर से की गई, जो शनिवार तक निरंतर जारी रहेगी। प्रभात फेरी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सम्मेलन का संदेश पहुंच सके।

 

शुक्रवार को प्रभात फेरी श्याम जी मंदिर से प्रारंभ होकर मंडावा स्टैंड, बालाजी मंदिर, निशू हॉस्पिटल, फतेहपुर हॉस्पिटल, चौधरी का कुआं, स्वामी ऑयल मिल, सरावगी शक्ति मंदिर, बालाजी मार्ट, दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः मंडावा स्टैंड के रास्ते श्याम जी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

 

प्रभात फेरी के दौरान भगवा ध्वज, धार्मिक भजनों और ‘जय श्रीराम’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर नागरिकों को 8 फरवरी को दोपहर 1 बजे श्याम मंदिर के पीछे गणेश पूजा स्थल पर आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

 

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रभाव को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रभात फेरी में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.